August 18, 2026

प्रयागराज को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार आज जनता को जवाब दे

0

प्रयागराज को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार आज जनता को जवाब दे कि बारिश आते ही पूरा शहर जलमग्न क्यों हो जाता है?


सड़कों पर नाव चल रही है, घरों और दुकानों में पानी घुस रहा है, गलियां तालाब बन गई हैं और आम आदमी अपने ही शहर में कैद होकर रह गया है। यह सिर्फ बारिश की समस्या नहीं है, बल्कि वर्षों से किए जा रहे विकास के दावों की असली तस्वीर है।
सरकार ने महाकुंभ के नाम पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए, बड़े-बड़े विकास कार्यों और स्मार्ट सिटी के दावे किए, लेकिन अगर एक तेज बारिश में सड़कें डूब जाएं और लोगों को नाव से निकलना पड़े तो उन विकास कार्यों की गुणवत्ता और उनके नाम पर हुए खर्च का हिसाब जनता को कौन देगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे