स्कूल वैन में तोड़फोड़ करने वाले 4 कांवड़िए गिरफ्तार, चौक पुलिस की कार्रवाई
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़फोड़ करने वाले 4 कांवड़िए गिरफ्तार, चौक पुलिस की कार्रवाई

लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में बीते दिन बच्चों से भरी स्कूल वैन में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार कांवड़ियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में बीते दिन बच्चों से भरी स्कूल वैन में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार कांवड़ियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान स्कूल वैन पर हमला किए जाने से बच्चों और अभिभावकों में दहशत का माहौल बन गया था।
मामले का संज्ञान लेते हुए चौक पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।