June 4, 2026

दिल्ली हादसे के बाद प्रयागराज में फायर ब्रिगेड का एक्शन: होटलों में सघन चेकिंग, मानक तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

0

*दिल्ली हादसे के बाद प्रयागराज में फायर ब्रिगेड का एक्शन: होटलों में सघन चेकिंग, मानक तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई*

प्रयागराज। दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद प्रयागराज समेत पूरे यूपी में अग्निशमन विभाग अलर्ट पर है। फायर ऑफिसर राकेश चौरसिया के नेतृत्व में शहर के होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

दिल्ली हादसे में 21 मौतों के अलावा 15 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। इसी को देखते हुए प्रयागराज में फायर ब्रिगेड की टीम ने होटलों में फायर सेफ्टी के इंतजाम जांचे।

चेकिंग के दौरान कई होटल ऐसे मिले जहां मानक के विपरीत काम हो रहा था। फायर सिलेंडर नहीं थे, एग्जिट गेट ब्लॉक थे, वाटर सप्लाई की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे होटलों को नोटिस सर्व कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे