August 20, 2026

यूपी में महंगी हुई बिजली, बिजली बिल में 10% की बढ़ोतरी, जून से फ्यूल सरचार्ज के साथ आएगा बिल

0

यूपी में महंगी हुई बिजली, बिजली बिल में 10% की बढ़ोतरी, जून से फ्यूल सरचार्ज के साथ आएगा बिल

यूपी में बिजली बिल में 10% की बढ़ोतरी, जून से फ्यूल सरचार्ज के साथ आएगा बिल. भारी कटौती और किल्लत के बीच बिजली दरों में बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं को झटका. UP पावर कॉरपोरेशन ने बिजली महंगी करने का फैसला किया.

यूपी में बिजली का झटका: ईंधन अधिभार के नाम पर 10% बढ़ेगा बिजली बिल

जून से उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ, कटौती और किल्लत के बीच महंगी हुई बिजली
.
#लखनऊ। उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। यूपी पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) ने बिजली बिल में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। यह अतिरिक्त राशि ‘ईंधन अधिभार (Fuel Surcharge)’ के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली जाएगी। जानकारी के अनुसार, बढ़ा हुआ शुल्क जून माह के बिजली बिल में शामिल होकर आएगा। यानी उपभोक्ताओं को अपने नियमित बिजली बिल के अलावा 10 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

प्रदेश में पहले से ही कई क्षेत्रों में बिजली कटौती और आपूर्ति संकट की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में बिजली दरों में यह बढ़ोतरी आम उपभोक्ताओं, किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन सकती है। बिजली महंगी होने के फैसले के बाद उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जब पर्याप्त और निर्बाध बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है, तब अतिरिक्त शुल्क लगाना आम जनता पर दोहरी मार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे