वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले, अजीत सिंह बने अपर जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर

0

वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले, अजीत सिंह बने अपर जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर


लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। इसी क्रम में अजीत सिंह को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव पद से स्थानांतरित कर गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन में अपर जिलाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

शासन स्तर पर जारी आदेश के अनुसार यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए किया गया है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *