April 18, 2026

इस साल मौसम का मिजाज ज्यादा रुलायेगा

0

इस साल मौसम का मिजाज ज्यादा रुलायेगा

उत्तर प्रदेश में इस साल मौसम का मिजाज ज्यादा सख्त रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सामान्य से कम बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी का असर अधिक देखने को मिलेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले दो वर्षों में मई-जून के दौरान बारिश जैसे हालात बनने से तापमान नियंत्रित रहा था, लेकिन इस बार ऐसे संकेत नहीं हैं। इसके चलते लू और तेज गर्मी का असर बढ़ सकता है। बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। जून में पीक डिमांड करीब 33,375 मेगावाट तक जा सकती है, जबकि मई और जुलाई में यह 31-32 हजार मेगावाट के बीच रहने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने विशेष तैयारी की है। लगभग 34,000 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने की रणनीति तैयार की गई है, ताकि पीक आवर्स में भी आपूर्ति बाधित न हो। सरकार ने सभी नए थर्मल पावर प्लांट यूनिट्स को चालू कर दिया है और अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए अन्य स्रोतों को भी सक्रिय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *