उरूवा से पूर्ति निरीक्षक हटाए गए, मेजा-मांडा अधिकारी को मिला अतिरिक्त प्रभार

0

 

उरूवा से पूर्ति निरीक्षक हटाए गए, मेजा-मांडा अधिकारी को मिला अतिरिक्त प्रभार

प्रयागराज में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुचारू बनाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पूर्ति निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, उरूवा विकास खण्ड से पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार को हटाकर जिला पूर्ति कार्यालय प्रयागराज भेज दिया गया है। वहीं, रमाकांत तिवारी, जो पहले से मेजा एवं मांडा क्षेत्र देख रहे थे, उन्हें अब उरूवा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इसके अलावा, विकास कुमार सोनकर को नगर पंचायत लालगोपालगंज, मऊआइमा, फूलपुर, झूंसी, हंडिया, भारतगंज, सिरसा, शंकरगढ़ एवं कोरांव क्षेत्रों में पूर्ववत तैनात रखा गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी को दें। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *