भाजपा व व्यापार मंडल के कार्यक्रताओं ने दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर बाजार बंद किया
भाजपा व व्यापार मंडल के कार्यक्रताओं ने दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर बाजार बंद किया
सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र में बाजार में बीती रात्रि एक चाय दुकान के ठेले के पास व्यापार मंडल अध्यक्ष / भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी का स्थानीय विंढमगंज थाने के एक दरोगा के एक रिश्तेदार व उसके साथ स्थानीय एक युवक से विवाद हो गया। विवाद की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाने के दरोगा के सामने ही दारोगा के रिश्तेदार भाजपा मण्डल अध्यक्ष/व्यापार मंडल अध्यक्ष को जमकर गाली गलौज व दुर्व्यवहार किया। दारोगा के रिश्तेदार द्वारा दुकानों को गाली गलौज देते हुए बंद करने की बात कहने लगा। जिससे नाराज व्यापार मंडल व भाजपा कार्यक्रताओं ने आज दुकानें बंद कराते हुए धरने पर बैठ गए। जैसे ही इसकी सूचना दुद्धी सीओ को लगी वो दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर व्यापारियों व भाजपा कार्यक्रताओं को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने लोगों को कार्यवाही का आश्वाशन दिया तब जाकर लोगों ने अपनी दुकानें खोली।
बता दें कि विंढमगंज थाने के एक दारोगा के रिश्तेदार द्वारा दारोगा के समझ भाजपा मण्डल अध्यक्ष/व्यापार मंडल अध्यक्ष को गाली देने का मामला आज सुबह तुल पकड़ लिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी के अगुवाई में समस्त व्यापारी व भाजपा के कार्यकर्ता व नेताओं ने पूरे बाजार को बंद कर आक्रोश व्यक्त करते हुए धरने पर बैठ गए। जिसके बाद पुलीस के हाथपांव फूल गए। वहीं बाजार बंदी की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने आक्रोशित व्यापार मंडल व भाजपा मंडल अध्यक्ष को मनाने में जुटे हुए हैं तथा आश्वासन दे रहे हैं कि दुर्व्यवहार किए गए दरोगा पर उचित कार्रवाई की जा रही है। आनन फानन में मौके पर सीओ दुद्धी मौके पर पहुंच कर व्यापारियों को दारोगा के खिलाफ़ कार्यवाही का आश्वाशन दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। लोगो ने धरना खत्म करते हुए अपनी अपनी दुकानें खोली।
वही आक्रोशित व्यापार मंडल अध्यक्ष व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी ने कहा की स्थानीय थाने के दरोगा की इतनी मनमानी बढ़ गई है कि खुलेआम लोगो को गाली देना दुर्व्यवहार करना उनकी आदत बन गई थीं। वही उनके एक रिश्तेदार द्वारा मेरे साथ गाली गलौज के साथ मारपीट किया गया। जिसके बाद भाजपा व व्यापार मंडल के लोग अक्रोशित हो गए। आज दरोगा के दुर्व्यवहार से अजीज आकर पूरे विंढमगंज व्यापार मंडल एकजुट होकर अपना प्रतिष्ठान व दुकान बंद किए हुए हैं। जब तक सक्षम अधिकारी आकर उचित कार्रवाई नहीं करते हैं तब तक पूरा विंढमगंज का बाजार बंद रहेगा।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा की भाजपा/व्यापार मंडल अध्यक्ष के साथ एक दारोगा के द्वारा कुछ दुर्व्यवहार किया गया है जिसकी जॉच की जा रही है लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया गया है लोग हमारे बातों से संतुष्ट है।
www.khabarjagat24.com
रिपोर्ट मनोज सिंह राणा