July 13, 2025

प्रतिभा सम्मान समारोह में ऐरम नाज अंसारी हुईं सम्मानित

0

प्रतिभा सम्मान समारोह में ऐरम नाज अंसारी हुईं सम्मानित

हाई स्कूलवीं में 90% अंक लाने वाली व्यापारी नेता की बेटी को मिला गौरव सम्मान

प्रयागराज। प्रतिभा की पहचान और प्रोत्साहन के उद्देश्य से आयोजित एक सम्मान समारोह में शहर की उभरती होनहार छात्रा ऐरम नाज अंसारी को देश के प्रतिष्ठित अखबार ने विशेष रूप से सम्मानित किया गया। व्यापारी नेता मोहम्मद अकरम शगुन की बेटी ऐरम को प्रमाण पत्र और एक मॉडल ट्रॉफी देकर मंच पर सम्मान प्रदान किया गया।

इससे पहले बिना कोचिंग के ऐरम नाज अंसारी ने हाई स्कूल की परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन किया था। उनकी इसी उपलब्धि के चलते उन्हें इस कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

प्रतिभा सम्मान समारोह में ऐरम की इस उपलब्धि पर व्यापार मंडल के कई पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने उन्हें और उनके पिता अकरम शगुन को बधाई दी। महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन महामंत्री पल्लवी अरोड़ा मीरपुर के पार्षद साहिल अरोड़ा प्रयागराज व्यापार मंडल के सुशांत केसरवानी मुसाब खान सिविल डिफेंस के मोहम्मद ताहिर मीडिया जगत के तमाम लोगों ने बडा ताजिया मोहर्रम कमेटी के सचिव इमरान खान ने भी शुभकामना और बधाई दिया।समारोह में उपस्थित लोगों ने ऐरम नाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी बेटियाँ ही समाज और परिवार का गौरव होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *