July 12, 2025

वन्डर गर्ल सौंदर्या विश्रुता पाण्डेय मंत्री नन्दी के साथ मुख्यमंत्री से की मुलाकात, साढ़े चार वर्ष की उम्र में शिव तांडव स्रोत का पाठ कर बना चुकी हैं कई रिकॉर्ड

0

वन्डर गर्ल सौंदर्या विश्रुता पाण्डेय मंत्री नन्दी के साथ मुख्यमंत्री से की मुलाकात, साढ़े चार वर्ष की उम्र में शिव तांडव स्रोत का पाठ कर बना चुकी हैं कई रिकॉर्ड

*मुख्यमंत्री को सुनाया कंठस्थ शिव तांडव स्रोत एवं गोरखनाथ की स्तुति*

साढ़े चार वर्ष की उम्र में शिव तांडव स्रोत का पाठ कर बना चुकी हैं कई रिकॉर्ड

*मुख्यमंत्री ने सौंदर्या विश्रुता पाण्डेय की असाधारण प्रतिभा की सराहना की*

जिस उम्र में बच्चे बमुश्किल क ख ग घ और ए बी सी डी याद कर पाते हैं उस उम्र यानी मात्र केवल साढ़े चार वर्ष की उम्र में मात्र दो मिनट तीन सेकेंड में शिव तांडव स्रोत का कंठस्थ पाठ कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड, वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकार्ड समेत अन्य कई रिकार्ड बनाने वाली लखनऊ की वंडर गर्ल सौंदर्या विश्रुता पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के साथ सोमवार को पांच कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विश्रुता पांडेय ने मुख्यमंत्री के समक्ष शिवतांडव स्रोत के साथ ही भगवान गोरखनाथ की स्तुति का पाठ कर उन्हें सुनाया। साथ ही आंख बंद कर भारतीय संविधान की प्रस्तावना और संविधान के मौलिक अधिकार अनुच्छेद 12 को भी सुनाया। मुख्यमंत्री ने असाधारण प्रतिभा की धनी सौंदर्या विश्रुता पाण्डेय की सराहना की। शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान वंडर गर्ल की मां श्रीमती गुंजा पांडेय और पिता आम्णुतोष कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।

सौंदर्या विश्रुता पाण्डेय ने शिव तांडव स्रोत पाठ के साथ ही आंखों में पट्टी बांध कर भारतीय संविधान की प्रस्तावना और भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार अनुच्छेद 12 से 32 को पांच मिनट में सुनाने का रिकार्ड बनाया है। विश्रुता पाण्डेय को जन्म से इस तरह का ईश्वरीय गुण मिला हुआ है कि वह जो भी पढ़ती हैं. कुछ ही क्षणों में वह उन्हें कंठस्थ हो जाता जाता है। जिसकी वजह से वे किताब देख कर नहीं बल्कि आंख बंद कर कंठस्थ चीजों को आसानी से सुनाती हैं।

सौंदर्या विश्रुता पाण्डेय संस्कृत भाषा में 50 अन्य श्लोकों के साथ महामृत्युंजय मंत्र और गायत्री मंत्र का पाठ करने के साथ ही शंखनाद भी करती हैं। सौंदर्या ने मात्र 16 सेकेंड में भाज्य संख्या दस तक सुना कर एशिया बुक ऑफ रिकार्ड एवं इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इसके अलावा सौंदर्या विश्रुता पांडेय ने अपनी अद्भुत प्रतिभा के बल पर कई अन्य रिकॉर्ड भी बनाए हैं। अ‌द्भुत एवं असाधारण प्रतिभा की धनी सौदर्श विश्रता पडिय मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी।
उन्हें प्रणाम करना चाहती थीं। बच्ची की इस इच्छा को पूरा करने के लिए उनकी मां गुंजा पांडेय ने उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से मुलाकात किया और बच्ची की प्रतिभा से अवगत कराते हुए उसकी इच्छा जताई। मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री से समय लेकर सोमवार को मुलाकात कराई। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सौंदर्या विश्रुता पांडेय काफी प्रसन्न नजर आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *