February 21, 2026

महिला सिपाही के साथ होटल में पकड़े गए सीओ कृपा शंकर कनौजिया को दोबारा बनाए गया सिपाही जुलाई 2021 को छुट्टी लेकर हुए थे लापता

0

महिला सिपाही के साथ होटल में पकड़े गए सीओ कृपा शंकर कनौजिया को दोबारा बनाए गया सिपाही जुलाई 2021 को छुट्टी लेकर हुए थे लापता।


उन्नाव तत्कालीन उन्नाव के सीओ कृपा शंकर कनौजिया ने 6-जुलाई-2021 को एसपी उन्नाव से पारिवारिक वजहों से छुट्टी मांगी थी लेकिन छुट्टी मंजूर होने के बाद वो घर जाने के बजाय कहीं और ही चले गए थे बताया गया कि उन्होंने कानपुर एक होटल में चेकइन किया था उनके साथ एक महिला सिपाही भी थी। इस दौरान सीओ साहेब ने अपने प्राइवेट और सरकारी दोनों मोबाइल नंबर बंद कर दिए थे। इधर सीओ साहेब का नंबर बंद हो जाने पर परेशान पत्नी ने जब पूछताछ की तो पता चला कि वह छुट्टी लेकर घर के लिए निकले थे इस पर पत्नी ने एसपी उन्नाव को फोन करके मदद मांगी थी किसी अनहोनी की आशंका में एसपी उन्नाव ने सर्विलांस टीम को लगाया तो पता चला कि सीओ साहेब का मोबाइल नेटवर्क कानपुर में एक होटल में आकर बंद हो गया था। उन्नाव पुलिस कानपुर के उस होटल पहुंची जहां साहेब की लोकेशन पता चली थी। पुलिसकर्मियों को कानपुर के होटल में सीओ साहेब और महिला सिपाही साथ मिले।
बताया जा रहा है कि सबूत के तौर पर उन्नाव पुलिस सीओ साहेब से जुड़े वीडियो अपने साथ ले गई थी होटल में एंट्री करते समय सीओ और उनकी महिला मित्र सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे