February 27, 2026

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा के साथ प्रभात फेरी निकाली गई

0

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा के साथ प्रभात फेरी निकाली गई

हर घर तिरंगा लहराएगा
भारत माता की जय व वंदे भारत के गूंज के साथ आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान एवं मेरी माटी मेरा देश के तहत शनिवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें युवाओं, शिक्षकों के साथ ही बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विशाल तिरंगा यात्रा में दो सौ से अधिक स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। हर घर तिरंगा लहरायागा की मधुर संगीत के बीच फहराता तिरंगा के उमंग को देखने के लिए लोग घरों से बाहर निकल कर यात्रा में शामिल होने से अपने को नहीं रोक सके। हाथ में तिरंगा थामे सैंकड़ों की संख्या में आम नागरिक भी इस यात्रा में नजर आए। बीच-बीच में केंद्र के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र के प्रति बच्चों का उत्साह बढ़ा जा रहा था। हर कोई इस अभियान का हिस्सा बनना चाह रहा था। सारा शहर राष्ट्रीय ध्वज को लेकर तिरंगामय हो गया। यह यात्रा राजापुर से हीरा हलवाई चौराहा ,एजी ऑफिस होते हुए एनसीजेडसीसी पर संपन्न हुई।

राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा सांस्कृतिक केंद्र-

13 से 15 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया जा रहा है. प्रयागराज की सड़कों पर हाथों में तिरंगा लिए बच्चों, आम नागरिकों और अधिकारियों ने राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ शहर को गूंजायमान कर दिया।
हर घर तिरंगा के लिए बना है सेल्फी पाइंट-
एनसीजेडसीसी ने हर घर तिरंगा के लिए इस बार भी हनुमान मंदिर के पास सेल्फी पाइंट बनाया है जहां सेल्फी लेकर उसे हर घर तिरंगा.काम पर अपलोड कर सकते है। इसी कडी में केन्द्र द्वारा 14 व 15 अगस्त को भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

रिपोर्ट सहयोगी विनोद कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे