November 29, 2026

महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

0

महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बाबूगंज में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के विचारों को याद किया गया

प्रयागराज। बाबूगंज में महान समाज सुधारक, शिक्षा के अग्रदूत एवं वंचितों के अधिकारों की बुलंद आवाज महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अशफाक अहमद ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष में समर्पित किया। उन्होंने समाज के दबे-कुचले, शोषित और वंचित वर्गों को सम्मान एवं अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनके संघर्ष और विचारों ने समाज में जागरूकता लाने तथा समानता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि महात्मा फुले का मानना था कि शिक्षा सामाजिक बदलाव का सबसे बड़ा हथियार है। आज उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, भाईचारा और न्याय स्थापित करने की आवश्यकता है।

विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का संघर्ष और उनकी विचारधारा आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष खुशनवेदा फारुकी, ओमप्रकाश पासी, वाररूम प्रभारी सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, डॉ. अमर सिंह पटेल, मो. यूसुफ, हरिभान सिंह सिंगरौर, शिवप्रसाद मौर्य, रमेश मौर्य, मो. शमीम, मो. फारुक, रितिक पाल, सुषमा पाल, संगीता पटेल, सिमरन सिंह, लक्ष्मी सिंह, श्यामजी धुरिया, अंसार अली सोनू, अखिलेश प्रताप सिंह, रामनरेश गौतम, विश्वनाथ गौतम, अरविंद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *