November 29, 2026

नगर निगम अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप ,मांगा न्याय

0

नगर निगम अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप ,मांगा न्याय


प्रयागराज। नगर निगम के पूर्व कर्मचारियों की विधवा ने लगाया नगर निगम के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप, मांगा न्याय। कहा कानून समाप्त हो कार्यवाही।

नगर निगम के पूर्व कर्मचारी की पत्नी निर्मला श्रीवास्तव ने कल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में अपनी आपदा बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के कर्मचारी उनका उत्पीड़न कर रहे हैं, तथा कानून सम्मत कार्रवाई नहीं कर रहे।
उन्होंने बताया कि उनके पति नगर निगम के कर्मचारी थे। उस समय से म्योहाल के पास एक क्वार्टर अलाट हुआ था। उनकी मृत्यु के बाद भी यह क्वार्टर उन्हीं के पास अलॉटमेंट के कारण था। इसका किराया जमा किया जा रहा था। साथ ही इसमें कोर्ट का स्थगन आदेश भी।
इसके बावजूद पिछले दिनों नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उनके घर में घुस आए और तरह-तरह से धमकी देकर घर खाली करने की बात कर रहे हैं। विधवा ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके साथ कानून सम्मत कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे