November 17, 2026

दामाद को गिफ्ट में डिफेंडर कार दी जाएगी, बारातियों के स्वागत के लिए 40 करोड़ रुपये खर्च करके शाही खाना तैयार करवाया जा रहा है

0

दामाद को गिफ्ट में डिफेंडर कार दी जाएगी, बारातियों के स्वागत के लिए 40 करोड़ रुपये खर्च करके शाही खाना तैयार करवाया जा रहा है। इसके अलावा 1000 किलो मटन की अलग से व्यवस्था की गई है और करीब 10 बीघे जमीन पर टेंट लगाया जा रहा है। आखिर कौन हैं अनंत सिंह के छोटे दामाद ऋषिकेश, जिनके स्वागत के लिए इतनी बड़ी तैयारी की जा रही है?

दरअसल, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को ऋषिकेश से होने वाली है। ऋषिकेश अमेरिका में नौकरी करते हैं। उनके पिता रणविजय मूल रूप से बिहार के पटना जिले के रहने वाले हैं और CRPF में कमांडेंट हैं। फिलहाल वह अपने पूरे परिवार के साथ अहमदाबाद में रहते हैं।

हालांकि यह शादी अहमदाबाद में नहीं, बल्कि बिहार में पूरे बिहारी रीति-रिवाजों के साथ होगी। रणविजय ने अपनी होने वाली बहू शिवांगी के स्वागत के लिए अपने गांव में करोड़ों रुपये खर्च करके एक शानदार घर भी बनवाया है, ताकि जब शिवांगी पहली बार अपने ससुराल पहुंचे तो उसे किसी भी चीज की कमी महसूस न हो।

वहीं, अनंत सिंह भी अपनी छोटी बेटी शिवांगी की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसीलिए शादी की तैयारी बिल्कुल शाही अंदाज में की जा रही है। करीब 10 बीघे जमीन पर टेंट लगाया जा रहा है और सिर्फ खाने-पीने की व्यवस्था पर ही 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार से लेकर पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और कई बड़े सुपरस्टार शामिल होंगे। इसके अलावा करीब 4 लाख लोगों के पहुंचने की चर्चा है।

इतना ही नहीं, अनंत सिंह ने शादी के दिन घोड़ों की रेस कराने का भी ऐलान किया है। इस रेस में पहले नंबर पर आने वाले को Mahindra Thar, दूसरे नंबर पर आने वाले को Bullet और तीसरे नंबर पर आने वाले को Honda Activa स्कूटी दी जाएगी।

यानी अंबानी की शादी के बाद अब पूरे देश में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की इस शाही शादी की चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे