आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट के प्रकरण में थाना पिपरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 06 व्यक्तियों का किया गया चालान
🔹 आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट के प्रकरण में थाना पिपरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 06 व्यक्तियों का किया गया चालान।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण व कृत कार्यवाही—
थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के मध्य आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई। सूचना प्राप्त होने पर थाना पिपरी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रकरण में दोनों पक्षों के मध्य विवाद बढ़ने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
उक्त प्रकरण में दोनों पक्षों के कुल 06 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान माननीय उपजिलाधिकारी न्यायालय, दुद्धी भेजा गया।

