November 16, 2026

तकब्बुर और घमंड इंसान के अखलाक को खत्म कर देता है : मौलाना कमर हसनैन

0

तकब्बुर और घमंड इंसान के अखलाक को खत्म कर देता है : मौलाना कमर हसनैन

प्रयागराज । बख्शी बाजार काजी जी की मस्जिद मे ऐयामी फ़ातमिया मजलिस आयोजित की गई जिसको दिल्ली से आये मौलाना कमर हसनैन ने खिताब किया उन्होंने कहा की इस्लाम ने इंसान को विनम्रता, सादगी और अच्छे अखलाक के साथ जिंदगी गुजारने की तालीम देता है। इंसान को कभी भी जमीन पर अकड़कर और घमंड के साथ नहीं चलना चाहिए। अल्लाह तआला ने कुरआन में साफ तौर पर फरमाया है कि इंसान न तो अपनी अकड़ से जमीन को चीर सकता है और न ही अपनी ऊंचाई से पहाड़ों की बुलंदियों तक पहुंच सकता है। ये तमाम बातें अल्लाह के नजदीक सख्त नापसंदीदा हैं।
दिल्ली ईरानी कल्चर से आये मौलाना कमर हसनैन ने बयान के दौरान कहा कि अल्लाह को गुरूर, तकब्बुर, अकड़ और घमंड बिल्कुल पसंद नहीं है। इंसान को अपनी हैसियत और औकात को समझते हुए जिंदगी गुजारनी चाहिए। सूरह लुकमान में भी इसी तरह इंसान को नसीहत दी गई है कि लोगों से अपना चेहरा फेरकर बात न करो और न ही अकड़ के साथ जमीन पर चलो।
उन्होंने कहा कि जब किसी इंसान या मोमिन भाई से मुलाकात हो तो चेहरे पर सख्ती और नाराजगी के बजाय मुस्कुराहट होनी चाहिए। किसी से मुस्कुराकर मिलना अच्छे अखलाक की पहचान है। मुस्कुराने में इंसान की जेब से कुछ खर्च नहीं होता, लेकिन इससे सामने वाला आपके अच्छे व्यवहार और अखलाक का कायल जरूर हो जाता है। इसलिए हर इंसान को घमंड से दूर रहकर मोहब्बत, विनम्रता और अच्छे व्यवहार के साथ दूसरों से पेश आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *