November 11, 2026

छठ पूजा से पहले शहीद भगत सिंह वार्ड-13 प्रथम में सफाई और छठ घाट के सुंदरीकरण का कार्य तेज!

0

*छठ पूजा से पहले शहीद भगत सिंह वार्ड-13 प्रथम में सफाई और छठ घाट के सुंदरीकरण का कार्य तेज!*

लखनऊ में छठ महापर्व को देखते हुए जोन-7 के शहीद भगत सिंह प्रथम में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वासुदेव डिग्री कॉलेज के पास स्थित छठ घाट पर नगर निगम की टीम द्वारा विशेष साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। घाट को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों की टीम लगातार जुटी हुई है, ताकि छठ व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह पूरा स्वच्छता अभियान क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती योगिता यादव जी के दिशा-निर्देश में संचालित किया जा रहा है। छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगर निगम की टीम पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है। वहीं सुपरवाइजर राम प्रसाद एवं उनकी टीम द्वारा साफ-सफाई और घाट के सुंदरीकरण का कार्य सराहनीय तरीके से किया जा रहा है।

इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले झाड़ियां काटने के औजारों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। कर्मचारियों का कहना है कि औजार कमजोर होने के कारण सफाई कार्य में काफी परेशानी होती है। कई बार उन्हें अपनी जेब से पैसे खर्च कर औजारों को मजबूत करवाना पड़ता है। कर्मचारियों ने नगर निगम से बेहतर एवं मजबूत उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है।

फिलहाल छठ महापर्व को लेकर घाट की तैयारियां तेजी से जारी हैं। पार्षद योगिता यादव के निर्देशन में नगर निगम की टीम और सुपरवाइजर राम प्रसाद सहित सफाई कर्मचारियों का प्रयास है कि छठ पूजा से पहले घाट को पूरी तरह स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे