योगी ने 209 कैंडिडेट की सूची दिल्ली भेजी, भाजपा में नाम पर काम तेज
योगी ने 209 कैंडिडेट की सूची दिल्ली भेजी, भाजपा में नाम पर काम तेज

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी में प्रत्याशियों के चयन में तेजी आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 209 प्रत्याशियों की सूची दिल्ली मंजूरी के लिए भेज दी है।
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। पिछले लोकसभा और एमएलसी चुनाव से सीख लेते हुए भाजपा ने प्रत्याशियों की चयन की प्रक्रिया में पहला और बड़ा कदम बढ़ा दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 209 उम्मीदवारों की एक सूची दिल्ली में केंद्रीय आलाकमान को भेज दी है। कहा जा रहा है कि टीम योगी की फीडबैक, आंतरिक सर्वे और गहन मंथन के बाद इस सूची को तैयार किया गया है। 403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में बहुमत हासिल करने के लिए 202 सीटों की जरूरत होती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि आधे से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं। सीएम योगी की तरफ से इन प्रत्याशियों की जीत का पूरा भरोसा दिलाया गया है।

