झूंसी पुलिस ने जबरन वसूली,षड़यंत्र एवं अवैध रूप से कैद रखने के मामले मे दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
*झूंसी पुलिस ने जबरन वसूली,षड़यंत्र एवं अवैध रूप से कैद रखने के मामले मे दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*
*छतनाग घाट के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, विभिन्न धाराओं में दर्ज है मुकदमा*
*प्रयागराज* झूंसी थाना पुलिस ने दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार, 9 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को छतनाग घाट के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवांश त्रिपाठी (19) और केशव झा (20) के रूप में हुई है।
*मुकदमे में दोनों की थी तलाश*
पुलिस के मुताबिक,दोनों आरोपी झूंसी थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 432/2026 से संबंधित हैं। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 351(3), 308(5), 127 और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में दोनों की तलाश की जा रही थी।
*प्रयागराज और बिहार के रहने वाले हैं आरोपी*
गिरफ्तार शिवांश त्रिपाठी पुत्र शैलेन्द्र त्रिपाठी करेली थाना क्षेत्र के रसूलपुर स्थित लाल कॉलोनी का निवासी है। वहीं, दूसरा आरोपी केशव झा पुत्र स्वर्गीय हेमशंकर झा मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के बांसोपट्टी गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह झूंसी के नैका महीन इलाके में किराये के मकान में रह रहा था।अमृत प्रभात हिंदी दैनिक
*दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में* उपनिरीक्षक गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल अमित मिश्रा और कांस्टेबल रितेश कन्नौजिया शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की।

