November 7, 2026

आस्था एवं स्वच्छता के उत्सव से 1,15,000 दीपों से रोशन हुआ प्रयागराज का महर्षि भारद्वाज आश्रम

0

आस्था एवं स्वच्छता के उत्सव से 1,15,000 दीपों से रोशन हुआ प्रयागराज का महर्षि भारद्वाज आश्रम

स्वच्छ दीपावली–शुभ दीपावली अभियान के अंतर्गत ज्योतिर्मय यूपी कार्यक्रम के तहत पर्यटन विभाग, नगर निगम प्रयागराज एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि भारद्वाज आश्रम में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम आश्रम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। तत्पश्चात जनसहभागिता के साथ 1,15,000 दीप प्रज्वलित कर आश्रम परिसर को जगमग किया गया। इस आयोजन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित दीपों का उपयोग कर महिला स्वावलंबन एवं स्थानीय उत्पादों को भी प्रोत्साहित किया गया।

महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी , महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं स्थानीय पार्षद आनंद ने आमजन से आस्था, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को अपनाते हुए दीपावली मनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त शादाब असलम जी, सहायक नगर आयुक्त सुश्री दीपशिखा पांडे जी सहित नगर निगम प्रयागराज के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह दीपोत्सव केवल दीपों का प्रकाश नहीं, बल्कि स्वच्छता, जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश बना।

आइए, इस दीपावली संकल्प लें—स्वच्छ परिसर, स्वच्छ पर्यावरण और खुशियों से रोशन हर घर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे