आगरा से मसूरी घूमने जा रहे 3 दोस्तों की मौत, 2 घायल, तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई

सहारनपुर।* जिले के नागल थाना क्षेत्र में आज तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। बेलड़ा गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार थार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि आगरा से पांच दोस्त थार से मसूरी घूमने जा रहे थे। दिन निकलने से पहले नागल थाना क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान *साहिल, राहुल और सक्षम* के रूप में हुई है। कार में सवार दो अन्य युवक *सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा* गंभीर रूप से घायल हैं।
सूचना पर पहुंची नागल पुलिस ने घायलों को तुरंत सहारनपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

