मलाका-स्टेनली रोड 6 लेन सेतु का विधायक ने किया निरीक्षण, समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश

प्रयागराज। शहर उत्तरी विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई ने मंगलवार को मलाका से स्टेनली रोड तक निर्माणाधीन 6 लेन सेतु का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता वरुण वार्ष्णेय, टेक्निकल टीम, सुनील सिंगला सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि सेतु का निर्माण समय से पूरा होने से शहर के यातायात को काफी राहत मिलेगी।


विधायक के निर्देश पर सहायक अभियंता ने आश्वासन दिया कि 25 नवंबर तक दाहिनी लेन और 25 दिसंबर तक बाईं लेन पर यातायात संचालन हर हाल में शुरू कर दिया जाएगा।
इस दौरान प्रांशु त्रिपाठी, विमल मिश्रा, देव विनायक, भानू पटेल, आकाश, सोनू जायसवाल, आशू शुक्ला, मोहित पांडेय, शानू भट्ट, सारिका शर्मा, हिमांशु समेत कई लोग मौजूद रहे।
यह जानकारी विधायक प्रतिनिधि अरुण शुक्ला ने दी। बताया गया कि मलाका-स्टेनली रोड 6 लेन सेतु के पूरा होने से प्रयागराज की यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

