सिविल लाइंस में अवैध रूप से संचालित कुल्हड़ कॉफी कैफे व मोमोज सेंटर सील
सिविल लाइंस में अवैध रूप से संचालित कुल्हड़ कॉफी कैफे व मोमोज सेंटर सील

प्रयागराज। सिविल लाइंस क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे कुल्हड़ कॉफी कैफे एवं मोमोज सेंटर के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने कार्रवाई की। पीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया।
प्राधिकरण की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर संचालकों में हड़कंप मचा रहा। पीडीए अधिकारियों के अनुसार, बिना आवश्यक अनुमति एवं प्राधिकरण के नियमों के विपरीत संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

