September 25, 2026

बारिश जारी रही, लेकिन स्वच्छताग्रही डटे रहे, 157 घंटे सतत महासफाई अभियान का भव्य शुभारंभ

0

बारिश जारी रही, लेकिन स्वच्छताग्रही डटे रहे, 157 घंटे सतत महासफाई अभियान का भव्य शुभारंभ

नगर निगम। प्रयागराज। स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत नगर निगम प्रयागराज द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर 2026 को प्रातः 8:30 बजे नाग वासुकी मंदिर में स्वच्छता श्रमदान, मंदिरों के फूलों से सुंदर रंगोली निर्माण एवं स्वच्छता गतिविधियों के साथ 157 घंटे सतत महासफाई अभियान का शुभारंभ किया गया।

माननीय महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी जी ने नगर निगम की 75 स्वच्छता एवं सेवा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान को गति प्रदान की।

तेज बारिश भी स्वच्छताग्रहियों के हौसले को नहीं रोक सकी।
लगातार बारिश के बीच नगर निगम की डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहन, स्वीपिंग मशीन, सक्शन-कम-जेटिंग मशीन, डी-सिल्टिंग व्हीकल, जेसीबी, प्रचार वाहन, RSM एवं जलकल विभाग के वाहनों ने अपनी सेवाओं का प्रदर्शन करते हुए 157 घंटे लगातार स्वच्छता कार्य के लिए मोर्चा संभाला।

इस अवसर पर माननीय महापौर जी ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छताग्राहियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छताग्रही उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *