September 22, 2026

तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों की टीमों ने लिया भाग

0

तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों की टीमों ने लिया भाग

आरपीरस्तोगी इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित हुई बालक वर्ग की प्रतियोगिता, अंडर-19 में मेजबान विद्यालय बना विजेता

प्रयागराज। आर पी रस्तोगी इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार को तहसील स्तरीय बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 तीन आयु वर्गों में किया गया। प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के माध्यमिक स्तर की 22 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती आरती मौर्य ने किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. लालजी यादव द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी टीमों का स्वागत किया गया। मेवालाल अयोध्या प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज गोहरी के प्रधानाचार्य रवि भूषण तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज के डॉ. अजय यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला सूचना अधिकारी जे .एन. यादव ने की।
अंडर-19 वर्ग में आर पी रस्तोगी इंटरमीडिएट कॉलेज की टीम ने जनता इंटर कॉलेज, मऊआइमा को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग के परिणाम इस प्रकार हैं—
अंडर-14 विजेता: __ विक्रमादित्य सिंह इंटर कॉलेज गोरापुर
अंडर-14 उपविजेता: अयोध्या प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज सिंगापुर
अंडर-17 विजेता: पीडी मेमोरियल इंटर कॉलेज प्रयागराज कृपालपुर
अंडर-17 उपविजेता: आर पी रस्तोगी इंटरमीडिएट कॉलेज प्रयागराज
इसी अवसर पर विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में पांच-पांच विद्यार्थियों का चयन जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडलीय खेलकूद सचिव राजकुमार, व्यायाम शिक्षक अली अहमद,राजेश कुमार अमर सिंह भीम पटेल अनिल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे