September 22, 2026

रब्बानी प्रदेश कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुए, अखिलेश यादव ने 2027 के चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही

0

रब्बानी प्रदेश कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुए, अखिलेश यादव ने 2027 के चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही

लखनऊ समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यलय में आयोजित प्रदेश कार्यकारणी की बैठक मे पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष फूलपुर एंव प्रतापपुर से जुड़े जनहित के विभिन्न मुद्दो को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मोहम्मद एरम रब्बानी ने उठाया।
इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव जीतने के लिए समाजवादी पार्टी ने खास रणनीति तैयार की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में सपा 27,000 वोट बढ़ाएगी और हर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के 27,000 वोट कम करेगी।
बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि 10 साल की भाजपा सरकार में हर वर्ग दुखी है। कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान बाबा साहेब की 151 से ज्यादा मूर्तियां तोड़ी गईं। सपा मुखिया ने बताया कि 72 जिलों में प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त की गईं। लेकिन 14 मामलों में ही गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे भी उठाए।
इस अवसर कार्यकारणी सदस्य को चुनाव को लेकर बडी जिम्मेदारी देने की बात कही।
रब्बानी ने कहा प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकर बनाने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे