झूंसी के रीलबाज थाना प्रभारी प्रकाश सिंह हटाए गए, चार्ज मिलते ही रीलबाज बने दरोगा जी झूंसी SHO प्रकाश सिंह पर गिरी गाज
झूंसी के रीलबाज थाना प्रभारी प्रकाश सिंह हटाए गए, चार्ज मिलते ही रीलबाज बने दरोगा जी झूंसी SHO प्रकाश सिंह पर गिरी गाज

प्रयागराज : कमिश्नरेट में फिर फेरबदल झूंसी थाना प्रभारी प्रकाश सिंह हटाए गए। बताया जा रहा है कि चार्ज मिलते ही साहब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए थे। दिन भर रील, फोटोशूट और फेसबुक लाइव। कमेंट बॉक्स में परिचितों की कतार लग गई थी – “सबसे ईमानदार”, “न्यायप्रिय”, “सिंघम” जैसे तमगों की भरमार।लेकिन थाने में फरियादियों की सुनवाई और कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे।गौरतलब है कि 18 सितंबर को ही प्रकाश सिंह को पासपोर्ट सेल से हटाकर झूंसी का थानाध्यक्ष बनाया गया था। सूत्रों से पता चला है कि प्रकाश सिंह को थाना पर्यटन संगम बनाया गया है।