विश्व सफाई दिवस पर बृहद स्वच्छता ही सेवा अभियान चला

प्रयागराज 20/9/026 विश्व सफाई दिवस पर स्वच्छ्ता ही सेवा के अन्तर्गत नगर निगम के सफाई कर्मी और सृष्टी बेस्ट मैनेजमेंट की पूरी टीम बैनर पोस्टर लेकर दारागंज के दश्वमेश घाट पर सिविल डिफेंस नमांमी गंगे.गंगा विचार मंच एक सामूहिक स्वच्छ्ता ही सेवा है के अंतर्गत रैली निकाल कर लोगो को जागरूक करते हुये जिसकी अगुवाई स्वच्छ्ता स्लोगन प्लास्टिक रक्षक परिधान पहनकर दुकानजी प्रयागराज को स्वच्छ कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे नारो के साथ चल रहे थे, बही कुछ सफाई मित्र महिलाओ को अंग वस्त्रम पहना कर श्रीमति अनामिका चौधरी ने सम्मानित किया और सभी ने श्रम दान कर पड़े हुये घाट पर गन्दगी को उठा कर एक जगह एकत्र किया, नगर निगम की गाड़ी उठा कर ले गयी और सभी से अपील किया गया अपने दुकान के सामने डस्टबिन रखे और साफ स्व्चछ बनाये रखे, इस कार्यक्रम मे स्थानीय लोगो ने भी हिस्सा लिया और पालिथीन न इस्तेमाल करने का संकल्प लिया।

