बलिया में खौफनाक हत्याकांड का खुलासा
बलिया में खौफनाक हत्याकांड का खुलासा!
बलिया के बहादुरपुर मोहल्ले में एक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति राजेंद्र कुमार की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, 9 मई की रात हत्या के बाद शव के छह टुकड़े किए गए। हाथ-पैर घटनास्थल से करीब 38 किलोमीटर दूर खरीद गांव के एक बगीचे में फेंके गए, जबकि धड़ को एक कुएं में डाल दिया गया। वहीं, सिर को घाघरा नदी में बहाने की बात सामने आई है।
हैरानी की बात यह है कि हत्या के अगले ही दिन आरोपी पत्नी माया देवी ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी।
जांच के दौरान पुलिस ने पत्नी माया देवी, उसके प्रेमी अनिल यादव और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात गिरफ्तारी के दौरान आरोपी प्रेमी के पैर में गोली लगी। वहीं, दोनों अन्य आरोपियों को बिहार भागने की कोशिश के दौरान चेकिंग में पकड़ा गया।
पुलिस अब हत्या की वजह, पूरी साजिश और शव के बाकी हिस्सों की बरामदगी को लेकर आगे की जांच कर रही है। #baliya #viralreels #trendingreels #shorts #fbreels

