रीता बहुगुणा के समधी राजेंद्र वैश्य की कटरा स्थित सोम ऑर्नामेंट्स से लाखों के आभूषण शातिराना अंदाज में एक शातिर चोर चुरा ले गया
रीता बहुगुणा के समधी राजेंद्र वैश्य की कटरा स्थित सोम ऑर्नामेंट्स से लाखों के आभूषण शातिराना अंदाज में एक शातिर चोर चुरा ले गया।
आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को कटरा स्थित सोम आर्नामेंट्स से एक शातिर चोर ने लाखों के सोने के आभूषणों वाला डिब्बा चुरा लिया।

चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है जिसका वीडियो पुलिस को एफ आई आर दर्ज करवाते वक्त दिया जा चुका है। शातिर चोर ने राजेंद्र वैश्य को बातों में उलझा कर इस वारदात को अंजाम दिया। मात्र 8 मिनट में वह शातिर चोर लाखों के सोने के आभूषण चुराकर गाड़ी स्टार्ट करके आंखों से ओझल हो गया। पीड़ित चिल्लाते रह गए पकड़ो पकड़ो परंतु वह भाग गया।
थाना कर्नलगंज में एफ आई आर दर्ज कराया गया है। पुलिस अभी तक चोर का पता नहीं कर पाई है।

