भारतीय वायुसेना को शुक्रवार को तेजस मार्क-1 के पहले बैच के शेष दो ट्रेनर विमान मिलने जा रहे हैं
भारतीय वायुसेना को शुक्रवार को तेजस मार्क-1 के पहले बैच के शेष दो ट्रेनर विमान मिलने जा रहे हैं।
ये विमान 2006 और 2010 में हुए ₹8,802 करोड़ के दो अनुबंधों के तहत ऑर्डर किए गए 40 तेजस मार्क-1 लड़ाकू विमानों का हिस्सा हैं।
वहीं, फरवरी 2021 में ₹46,898 करोड़ के सौदे के तहत 83 तेजस मार्क-1A विमानों का ऑर्डर दिया गया था, लेकिन भारतीय वायुसेना को अब तक पहला मार्क-1A विमान भी नहीं मिला है।

