सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त नाला-नाली की ओर एक कदम

प्रभात फेरी एवं जन संवाद के माध्यम से स्वच्छता का संदेश

नगर निगम प्रयागराज द्वारा जोन-04, वार्ड नंबर-69 भारद्वाजपुरम में पार्षद शिव सेवल सिंह के नेतृत्व में शिवाजी पार्क से प्रभात फेरी एवं जन संवाद का आयोजन किया गया।
इस दौरान SFI हरिश्चंद्र जी ने सफाई मित्र के साथ वार्ड का भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
इस दौरान नगर निगम की IEC टीम ने वार्ड का भ्रमण कर जलभराव एवं नाला-नालियों में बहाए जा रहे सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति नागरिकों को जागरूक किया।
*1200 घरों तक पहुंचकर रहवासियों को 04 बिन सेग्रीगेशन के नियमों की जानकारी दी गई* और गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा निर्धारित कूड़ा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई।
पार्षद ने नागरिकों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त मोहल्ला, स्वच्छ नाला-नाली और बेहतर कूड़ा पृथक्करण व्यवस्था के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

