September 11, 2026

हिंदी विश्‍वविद्यालय की कुलगुरु ने किया नवागंतुक विद्यार्थियों से संवाद, विद्यार्थियों को सम्‍यक दृष्टि का विकास करना चाहिए- प्रो. कुमुद शर्मा

0

हिंदी विश्‍वविद्यालय की कुलगुरु ने किया नवागंतुक विद्यार्थियों से संवाद, विद्यार्थियों को सम्‍यक दृष्टि का विकास करना चाहिए- प्रो. कुमुद शर्मा


कुलगुरु प्रो. कुमुद शर्मा ने ‘सृजन भित्ति पत्रिका’ के नए अंक का किया लोकार्पण

महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय विश्‍वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. कुमुद शर्मा का प्रयागराज स्थित क्षेत्रीय केंद्र पर आगमन हुआ। विश्‍वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. कुमुद शर्मा ने नवागंतुक विद्यार्थियों से सार्थक संवाद किया और उन्‍हें सुझाव दिया कि सम्‍यक दृष्टि से अपना विकास करना चाहिए। इस अवसर पर केंद्र के अकादमिक निदेशक प्रो. अखिलेश कुमार दुबे ने पुष्‍पगुच्‍छ और अंगवस्‍त्र देकर माननीय कुलगुरु का स्‍वागत किया। कुलगुरु प्रो. कुमुद शर्मा ने ‘सृजन भित्ति पत्रिका’ के नए अंक हिंदी दिवस विशेषांक का लोकार्पण किया। यह विशेषांक मुख्‍य रूप से हिंदी माह के अंतर्गत जनसंचार माध्‍यमों में हिंदी की बढ़ती भूमिका और भाषायी तकनीक के विकास पर केंद्रित है।
कुलगुरु प्रो. कुमुद शर्मा ने सृजन भित्ति पत्रिका की सराहना करते हुए कहा कि प्रयागराज जैसे ऐतिहासिक और साहित्यिक-सांस्‍कृतिक शहर में स्थित यह क्षेत्रीय केंद्र विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और शोध कार्य के लिए महत्‍वपूर्ण धुरी है।
इस अवसर पर जनसंचार विभाग की छात्रा प्रज्ञा भारती द्वारा संपादित प्रायोगिक समाचार बुलेटिन ‘प्रयाग दर्शन’ तथा समाचार पत्रिका ‘प्रयाग समय’ का लोकार्पण कुलगुरु प्रो. कुमुद शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. अवंतिका शुक्‍ला, डॉ. आशा मिश्रा, डॉ. अख्‍तर आलम, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. मिथिलेश कुमार तिवारी, डॉ. यशार्थ मंजुल, डॉ. सत्‍यवीर, डॉ. विजया सिंह, डॉ. सुरभि विप्‍लव, डॉ. चन्‍द्र मणि, डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, सौरभ आनंद वर्मा, अमिय यादव, कौशलेंद्र कुमार, राहुल चंद्र रवि, अनन्‍या शुक्‍ला, अर्चना, संदीप, अर्चना निगम, सृष्टि गुप्‍ता, स्‍वाति पाण्‍डेय, अमित यादव, दीपेश कुमार सहित केंद्र के विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे