प्रयागराज TGT-PGT आंदोलन में देर रात बवाल! रात करीब 1 बजे धरना स्थल से हटाए गए अभ्यर्थी, फिर बड़ी संख्या में जुटे छात्र
रात करीब 1 बजे धरना स्थल से हटाए गए अभ्यर्थी, फिर बड़ी संख्या में जुटे छात्र

प्रयागराज। UP TGT-PGT भर्ती को लेकर प्रयागराज में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन देर रात की कार्रवाई के बाद एक बार फिर गरमा गया। धरना स्थल से रात करीब 1 बजे अभ्यर्थियों को हटाए जाने के बाद छात्रों में आक्रोश देखने को मिला। इसके बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दोबारा मौके पर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि TGT-PGT भर्ती का विज्ञापन पुरानी नियमावली और पुराने परीक्षा पैटर्न के आधार पर जारी किया जाए। इसी मांग को लेकर प्रयागराज में लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। हाल के दिनों में कुछ अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर भी बैठे हैं।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि नई नियमावली लागू होने से लंबे समय से तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के सामने उनके अवसर और भविष्य को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
रात में धरना स्थल से हटाए जाने के बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा क्यों भड़का?
प्रशासन की कार्रवाई को लेकर छात्रों का क्या कहना है?
और सरकार से आखिर अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी मांग क्या है?
इन तमाम सवालों को लेकर देखिए प्रयागराज से विशेष ग्राउंड रिपोर्ट, जहां TGT-PGT अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं।

