प्रयागराज में अरैल घाट के पीछे प्रस्तावित 550 बेड के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को लेकर बड़ी खबर
प्रयागराज में अरैल घाट के पीछे प्रस्तावित 550 बेड के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अस्पताल निर्माण के लिए कंस्ट्रक्शन और संचालन एजेंसी फाइनल हो गई है। दिल्ली की कंपनी पार्क मेडि वर्ल्ड लिमिटेड को इस परियोजना का जिम्मा मिला है।

प्रयागराज नगर निगम ने पीपीपी मॉडल के तहत कंपनी के साथ करार किया है। कंपनी करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल का निर्माण करेगी और नियुक्ति की तारीख से दो साल में इसे तैयार करने का लक्ष्य है।

