सांसद पप्पू यादव मामले में आज दर्ज हुआ गवाह का बयान

जनपद न्यायालय इलाहाबाद के अपर मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 10 के यहां संतों एवं पुजारियों का कूटरचित तरीके से छद्म भेष धारण करके हिन्दू धर्म एवं सनातन को मानने वाले एवं संतो महात्माओं का अपमान करने की सोची समझी साजिश के तहत संसद भवन के सामने पप्पू यादव द्वारा कूटरचित तरीके से संतों का भेष धारण करके घृणित प्रदर्शन करने के मामले में आज सुनवाई हुई, जिसमें पहले से आज का समय नियत था, जिसमें वादी मुकदमा को गवाह प्रस्तुत करना था, तय समय पर वादी मुकदमा की ओर से सुनील कुमार वर्मा ने न्यायालय के समक्ष अपना बयान दर्ज कराते हुए गवाही दिया. जिसमें अगली सुनवाई की तिथि न्यायालय ने 3 सितंबर कर दिया गौरतलब हो कि पिछली सुनवाई की तिथि पर वादी मुकदमा भाजपा नेता एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुशील कुमार मिश्रा का बयान दर्ज हुआ था एवं वादी मुकदमा ने संकलित साक्ष्यों को न्यायालय में पेश किया था. वादी के बयान के बाद अगली सुनवाई की तिथि माननीय न्यायालय ने 25 अगस्त नियत की है। जिस पर आज वादी द्वारा प्रस्तुत गवाह का बयान दर्ज हुआ. उधर दूसरी ओर पप्पू यादव की तरफ से इस आपराधिक मुकदमे में आज भी कोई अधिवक्ता हाजिर नहीं हुआ.

