August 13, 2026

कमासिन पुलिस ने 4 किलो से ज्यादा गांजे के साथ दो युवकों को दबोचा

0

कमासिन पुलिस ने 4 किलो से ज्यादा गांजे के साथ दो युवकों को दबोचा

रिपोर्ट दिलीप जैन बीरेंद्र गुप्ता

बांदा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल के तहत कमासिन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 4 किलो 214 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया गया है।
, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अगस्त को कमासिन पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बबेरू रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास इन्गुआ मोड़ पर बने यात्री निवास में दो युवक अवैध गांजा लेकर मौजूद हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और राज पुत्र उदयभान तथा अमन पुत्र राजेश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 4 किलो 214 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त बांदा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पचनेही के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 222/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
राज पुत्र उदयभान, निवासी ग्राम पचनेही, थाना कोतवाली देहात, बांदा।
अमन पुत्र राजेश, निवासी ग्राम पचनेही, थाना कोतवाली देहात, बांदा।
पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार शर्मा, कांस्टेबल सौरभ शुक्ला और कांस्टेबल सूर्यप्रकाश सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *