August 13, 2026

तिरंगा हमारी आन, बान और शान—विधायक डॉ. वाचस्पति

0

देशभक्ति गीतों में रंगा बारा, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगा हमारी आन, बान और शान—विधायक डॉ. वाचस्पति

बारा प्रयागराज। बुधवार को विधायक डॉ. वाचस्पति के सहयोग एवं विधानसभा बारा के भाजपा के पांचों मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति गीतों और देशभक्ति के नारों से पूरा बारा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक डॉ. वाचस्पति ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान है। यह भारत की एकता, अखंडता, गौरव, स्वाभिमान और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। तिरंगे के सम्मान के लिए देश का प्रत्येक नागरिक सदैव समर्पित है।
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत है। हमें अपने राष्ट्र की एकता और अखंडता को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। देश हम सभी का है और देश की प्रगति में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। आइए, हम सब मिलकर भारत को और अधिक सशक्त, समृद्ध एवं दुनिया का महान राष्ट्र बनाने के लिए अपना योगदान दें।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि तिरंगा हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आजादी के अमृत भाव को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना हम सभी का दायित्व है।
तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख जसरा अजीत सिंह पप्पू, कौंधियारा इन्द्रनाथ मिश्रा, शंकरगढ़ निर्मला देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, अनूप केसरवानी, परमात्मा बौद्ध, दिलीप चतुर्वेदी, संतरा देवी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध सिंह, मंडल अध्यक्ष अखिलेश पटेल, वंदना सिंह, जगत नारायण शुक्ला, दिनेश प्रजापति, आशीष पाल, सतीश विश्वकर्मा, शिवराम सिंह, डॉ विनोद त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *