August 9, 2026

गुजरात में नकली घी की बड़ी फैक्ट्री सील, 30,000 लीटर नकली घी जब्त

0

*गुजरात में नकली घी की बड़ी फैक्ट्री सील, 30,000 लीटर नकली घी जब्त*
गुजरात के कलोल में पुलिस ने पामोलिन तेल और चाइनीज केमिकल से नकली देसी घी बनाने वाली ‘हैप्पी हैप्पी ऑयल इंडस्ट्रीज’ का पर्दाफाश किया है। छापे में 30 हजार लीटर नकली घी और करोड़ों का माल जब्त हुआ। आरोपी प्रतिबंधित चाइनीज रसायन मिलाकर घी की खुशबू और ‘RM Value’ को बढ़ा देते थे, जिससे खाद्य विभाग की सामान्य जांच मशीनें भी धोखा खा जाती थीं। इस जहरीले नकली घी की सप्लाई पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में नामी ब्रांड्स के नाम पर की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *