August 6, 2026

नरेंद्र खेड़ा सुलेम सराय व्यापार मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

0

नरेंद्र खेड़ा सुलेम सराय व्यापार मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

प्रयागराज । सुलेम सराय व्यापार मंडल के आज हुए नाम वापसी में अध्यक्ष पद पर नरेंद्र खेड़ा मांटू निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। बताया गया कि कुछ दिनों से व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर बैठकों का दौर चल रहा था कमेटी ने तय किया कि चुनाव मतदान से होगा जिस पर अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए 4 अगस्त को व्यापारियों ने नामांकन किया। लेकिन अध्यक्ष पद पर नरेंद्र खेड़ा मांटू ने नामांकन किया था। लेकिन गुरुवार को नाम वापसी के दिन था, किसी अन्य व्यापारी द्वारा नामांकन न किए जाने पर चुनाव अधिकारी राजकुमार केसरवानी, दिनेश केसरवानी, प्रदीप केसरवानी, धर्मचंद जयसवाल द्वारा अध्यक्ष पद पर नरेंद्र खेड़ा मांटू को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।

नरेंद्र खेड़ा के निर्विरोध निर्वाचन के बाद उन्होंने समर्थको के बीच कहा कि जिस आशा से लोगों ने मुझे इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया है आने वाले समय में सूत के साथ व्यापारियों को वापस करूंगा। अन्य पदों पर महामंत्री के लिए वीरेंद्र केसरवानी एवं कोषाध्यक्ष पद के निरंकार साहू भी निर्विरोध चुने गए। व्यापारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष राणा चावला एवं शहर पश्चिम व्यापारी महासंघ के महामंत्री धनजंय सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों बधाई दी। इस मौके पर अतुल केसरवानी, पीयूष जयसवाल, गुलशन अरोरा, सुशील केसरवानी, मुकेश साहू, अंकुर रस्तोगी,राकेश केसरवानी, अक्षय सिंह बिहारी, सुनील केसरवानी, अजय गुप्ता, सुनील कक्कू, राकेश ठुकराल, मनोज केसरवानी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *