परिवहन विभाग सोनभद्र की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड ट्रेलर सीज कर अनपरा थाने को किया सुपुर्द

0

परिवहन विभाग सोनभद्र की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड ट्रेलर सीज कर अनपरा थाने को किया सुपुर्द

रिपोर्ट मनोज सिंह राणा
अनपरा सोनभद्र। सोनभद्र परिवहन विभाग की टीम ने डीएम के आदेश पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाते हुए एक ओवरलोड ट्रेलर के विरुद्ध कार्रवाई की। जांच के दौरान वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर संचालित पाया गया, जिस पर विभागीय अधिकारियों ने ट्रेलर को सीज कर दिया। औडी मोड़ पर रमेश अग्रवाल द्वारा अनावश्यक विभाग के लोगों से उलझने के कारण कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के उपरांत सीज किए गए वाहन को आवश्यक विधिक प्रक्रिया के तहत अनपरा थाने को सुपुर्द कर दिया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने वाहन मालिकों एवं चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *