June 7, 2026

घरेलू सिलेंडर के फिर बढे दाम

0

घरेलू सिलेंडर के फिर बढे दाम


घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के दामों में एक बार फिर इजाफा हो गया है। पीटीआई के सूत्रों के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आज 7 जून से 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका देते हुए सरकार ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। संशोधित कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

यह पिछले तीन महीनों में घरेलू गैस की दूसरी मूल्य वृद्धि है। इससे पहले सात मार्च को सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए थे। लगातार दूसरी बढ़ोतरी से घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे