June 6, 2026

प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड : अभियुक्त को फांसी की सजा दिलाने पर पुलिस का जोर, एक ही परिवार के 4 लोगों की नृशंस हत्या की

0

प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड : अभियुक्त को फांसी की सजा दिलाने पर पुलिस का जोर, एक ही परिवार के 4 लोगों की नृशंस हत्या की

शहर के साउथ मलाका में हुए सामूहिक हत्याकांड के मामले में एक-एक करके सभी दुकानदारों, रिश्तेदारों और किरायेदारों का बयान दर्ज होगा। मुकदमे की विवेचना में सभी तथ्य और साक्ष्य को शामिल किया जाएगा। पुलिस ने हत्याकांड के दौरान लूटे गए डेढ़ करोड़ से अधिक के आभूषण बरामद किए हैं। इन आभूषणों के साथ ही मृतक की संपत्ति के संबंध में न्यायालय से निर्णय होगा। इसे लेकर पुलिस विधिक राय भी लेगी, क्योंकि हत्याकांड में सबसे अहम माल मुकदमाती जेवरात ही हैं, जिसके लिए वारदात को अंजाम दिया गया था।

…ताकि पुलिस जांच में सवाल न उठे
पुलिस का कहना है कि एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या का राजफाश भले ही हो गया है, लेकिन मुकदमे की विवेचना में सभी तथ्य और साक्ष्य को शामिल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए व्यापारी वीरेंद्र वैश्य से जिन लोगों ने दुकान खरीदी थी, किराये पर लिया था, उस सभी का सिलेसिलेवार बयान अंकित किया जाएगा। तफ्तीश के समय जो नए तथ्य और नाम सामने आएंगे, उनका भी सत्यापन होगा, ताकि किसी प्रकार का कोई सवाल न उठ सके।

सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल रिपोर्ट भी अहम
इसके साथ ही व्यापारी का भांजा जो वादी मुकदमा हैं और दूसरे रिश्तेदारों से भी घटना, सभी की पृष्ठभूमि, ताल्लुकात सहित अन्य बिंदुओं पर पूछताछ करते हुए बयान लिया जायगा। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल की काल डिटेल रिपोर्ट को भी संकलित कर विवेचना का हिस्सा बनाया जाएगा।

एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या
बता दें कि रविवार शाम साउथ मलाका हीवेट रोड निवासी व्यापारी वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी अनीता, पुत्री मीनाक्षी व पुत्री अभिषेक की नृशंस हत्या की गई थी। मंगलवार शाम सभी मिले थे। मुकदमा कोतवाली थाने में लिखा गया है, जिसकी विवेचना की जा रही है।

अभियुक्त को फांसी की सजा दिलाने पर जोर
एक ही परिवार के चार सदस्यों की नृशंस हत्या के अभियुक्त सनी गुप्ता को फांसी की सजा दिलाने पर पुलिस का जोर है। कानून के जानकारों का कहना है कि आरोपित के खिलाफ जितने मजबूत साक्ष्य और गवाह होंगे, उतनी कड़ी सजा मिल सकती है। इसी के चलते पुलिस तकनीकी और दूसरे साक्ष्य संकलित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे