June 13, 2026

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, बारा सीमेंट वर्क्स में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

0

 

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, बारा सीमेंट वर्क्स में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

प्रयागराज (बारा), 5 जून 2026: अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, बारा सीमेंट वर्क्स में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम “क्लाइमेट चेंज” पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कारखाने के सीसीआर परिसर के समीप किया गया, जिसमें लगभग 200 से 250 कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों, श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों द्वारा तैयार किए गए पोस्टर, स्लोगन एवं क्रिएटिव प्रतियोगिताओं की प्रदर्शनी लगाई गई एवं उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया गया।

इस अवसर पर यूनिट हेड सुधीर कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में सभी से आग्रह किया कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करें तथा दैनिक जीवन में कपड़े के थैले (झोला) का उपयोग अपनाएं, जिससे प्लास्टिक प्रदूषण को कम किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि कारखाने में पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं तथा आने वाले समय में रिन्यूएबल एनर्जी के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत कारखाना परिसर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसका निर्देशन दिनेश कुमार (एनवायरनमेंट विभाग) द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन यूनिट हेड सुधीर कुमार शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें टेक्निकल हेड मनोज बैरागी, एचआर हेड उपेंद्र मिश्रा, मुकेश गुप्ता, पूरन सिंह, हीरालाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अल्ट्राटेक सीमेंट, बारा सीमेंट वर्क्स पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ करने के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *