यूपी के पांच स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश की मुख्य चयन परीक्षा 3 जून से शुरू
लखनऊ: यूपी के पांच स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश की मुख्य चयन परीक्षा 3 जून से शुरू।

सत्र 2026-27 में कक्षा 6, 9 और 11 की 518 सीटों पर होगा प्रवेश।
स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए 2603 अभ्यर्थियों ने किया ऑनलाइन आवेदन।
मेरिट सूची में चयनित खिलाड़ी ही मुख्य चयन परीक्षा में होंगे शामिल।
3 और 4 जून को एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी समेत 10 खेलों के ट्रायल।
हॉकी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन में बालक व बालिका दोनों वर्गों के ट्रायल।
एथलेटिक्स और फुटबॉल के ट्रायल सैफई में आयोजित किए जाएंगे।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में भारोत्तोलन, हैंडबॉल, बॉक्सिंग व बैडमिंटन के ट्रायल।
5 और 6 जून को क्रिकेट, जिम्नास्टिक्स, कुश्ती और जूडो के ट्रायल होंगे।
क्रिकेट ट्रायल लखनऊ में, जबकि जिम्नास्टिक्स, कुश्ती व जूडो ट्रायल गोरखपुर में आयोजित होंगे।

