हंडिया में दर्दनाक सड़क हादसा
प्रयागराज । हंडिया में दर्दनाक सड़क हादसा।
अनियंत्रित रोडवेज बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 1 गंभीर घायल।
मृतकों में राकेश त्रिपाठी (60), शुभम दुबे (27) और प्रभावती (58) शामिल।
घायल राहुल त्रिपाठी को जिला अस्पताल भेजा गया।
ज्ञानपुर गोपीगंज से झूंसी जा रहे थे कार सवार।
हादसा हंडिया थाना क्षेत्र के भैस्की पेट्रोल पंप के सामने हुआ।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

