पुलिस छावनी में तब्दील रहा पूरा गांव

*हर्रायपुर कौशांबी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलम चंद्र गांव के पूर्व प्रधान मनोज कुमार को सोमवार को गोली मार दी गई थी इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई है मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है मंगलवार की शाम को मुख्य मार्ग पर परिवार के लोगों ने चक्का जाम किया था बुधवार को जैसे ही पूर्व प्रधान का शव गांव पहुंचा पूरे गांव में कोहराम मच गया चारों तरफ आक्रोश दिखाई पड़ रहा था सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानेदार ने आला अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया जिस पर चायल सर्किल क्षेत्र के पांच थाना की पुलिस फोर्स के साथ उप जिला अधिकारी क्षेत्राधिकारी और पीएसी बल के जवान गांव पहुंच गए हैं पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है परिजनों का आरोप है कि घटना को 60 घंटे बीत जाने के बाद अभी तक हत्या करने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई है हालांकि परिवार के लोगों ने पूर्व प्रधान की हत्या में किसी को नामजद नहीं किया है अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है जिससे पुलिस हत्यारों तक जांच के दौरान पहुंचने का प्रयास कर रही है

