यूपी में कैटरिंग के काम में जुटे उद्यमियों, कारीगरों, हलवाइयों और श्रमिकों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर
यूपी में कैटरिंग के काम में जुटे उद्यमियों, कारीगरों, हलवाइयों और श्रमिकों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। योगी सरकार ने एक नई योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत सरकार स्पेशल ट्रेनिंग देगी। यही नहीं सरकार की ओर से फूड बिजनेस शुरू करने पर 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी भी मिलेगी।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) की सफलता के बाद अब ‘एक जनपद एक व्यंजन’ (ODOP-Food) योजना को मंजूरी दे दी है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान ने बताया कि इस पहल से प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी, साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रत्येक जनपद के विशिष्ट और पारंपरिक व्यंजनों का चिन्हांकन कर उन्हें संरक्षित, मानकीकृत और विकसित किया जाएगा। इन उत्पादों की गुणवत्ता सुधार, आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांडिंग और शेल्फ लाइफ बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा, ताकि वे वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बन सकें।
#UttarPradesh #YogiAdityanath #FoodIndustry

