झूसी में बारात में आई महिला का हार चोरी करने की कोशिश,दो महिलाएं हिरासत में

प्रयागराज (झुंसी)। प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ईसीपुर मलावा में शनिवार की रात लगभग 10 बजे एक शादी समारोह के दौरान एक महिला ने सोने का हार चोरी करने का प्रयास किया। घटना तब हुई जब राजेंद्र यादव की सुपुत्री की शादी के समारोह में बारातियों का स्वागत हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारात में आई महिलाओं ने सामान कमरे में रख दिया और शादी समारोह में शामिल हो गईं। इसी दौरान एक महिला ने मौके का फायदा उठाकर बारातियों के स्वागत के लिए आए एक महिला के बैग से सोने का हार चोरी कर लिया। घटना स्थल पर मौजूद दो बच्चों ने चोरी को देख लिया और तुरंत परिजनों को सूचित किया। इसके बाद,परिजनों ने महिला को पकड़ लिया और हार बरामद कर लिया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि महिला थाना नैनी अंतर्गत अरैल की रहने वाली है।उसके साथ एक और उसकी महिला साथी भी थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ की जा रही है।

